हिंदी समाचार
रियान पराग ने शुरू की स्ट्रीमिंग, IPL 2025 सस्पेंड होने के बाद यूट्यूब को बनाया मनोरंजन का जरिया
आईपीएल 2025 में रियान ने अभी तक 12 मैचों में 377 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के अभी चेन्नई और पंजाब के खिलाफ मैच बाकी हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते फिलहाल एक सप्ताह के लिए स्थगित किए गए IPL 2025 के बाद राजस्थान रॉयल्स के तात्कालिक कप्तान रियान पराग यूट्यूब पर स्ट्रीमिंग करते दिखाई दिए। रियान हमेशा क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करते दिखाई देते हैं।
रियान पराग का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन
संजू सैमसन के चोटिल हो जाने के कारण पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नियुक्त किया गया। आपको बता दें, पॉइंट्स टेबल पर RR की टीम 9वें स्थान पर है। मेन इन पिंक ने 12 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की है और उन्हें 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ छह गेंदों में लगातार छह छक्के मारकर सुर्खियां बटोर ली थीं, लेकिन टीम को केकेआर के खिलाफ 1 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था। रियान ने 45 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली थी और यह उनका आईपीएल का सर्वाधिक स्कोर है।
आईपीएल 2025 में रियान ने अभी तक 12 मैचों में 377 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के अभी चेन्नई और पंजाब के खिलाफ मैच बाकी हैं।