एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है और इस बार फैंस को फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। यह महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट का आयोजन एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा किया जा रहा है और यह इसकी 17वीं कड़ी होगी। टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा ताकि यह 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों की तैयारी में मदद करे।
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान
ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग चीन
प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी और फिर दो बेस्ट टीमें 28 सितंबर को फाइनल में भिड़ेंगी।
9 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग चीन – शाम 7:30 बजे
10 सितंबर: भारत बनाम यूएई – शाम 7:30 बजे
11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग चीन – शाम 7:30 बजे
12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान – शाम 7:30 बजे
13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – शाम 7:30 बजे
14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान – शाम 7:30 बजे
15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग चीन – शाम 7:30 बजे
16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – शाम 7:30 बजे
17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई – शाम 7:30 बजे
18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान – शाम 7:30 बजे
19 सितंबर: भारत बनाम ओमान – शाम 7:30 बजे
20 सितंबर: ग्रुप B क्वालिफायर 1 बनाम क्वालिफायर 2 – शाम 7:30 बजे
21 सितंबर: ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम क्वालिफायर 2 – शाम 7:30 बजे
23 सितंबर: ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2 – शाम 7:30 बजे
24 सितंबर: ग्रुप B क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप A क्वालिफायर 2 – शाम 7:30 बजे
25 सितंबर: ग्रुप A क्वालिफायर 2 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2 – शाम 7:30 बजे
26 सितंबर: ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 1 – शाम 7:30 बजे
28 सितंबर: फाइनल – शाम 7:30 बजे
भारत में एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले Sony Sports Network पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे। साथ ही, SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
भारत – 8 बार विजेता
श्रीलंका – 6 बार
पाकिस्तान – 2 बार