हिंदी समाचार
ऑस्ट्रेलिया का अनोखा अंदाज, दिलचस्प वीडियो के जरिए किया वर्ल्ड कप 2025 के लिए किया टीम का ऐलान
आपको बता दें, 8 टीमों के बीच होने वाला यह वनडे विश्व कप 30 सितंबर से शुरू होगा।
महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा शुक्रवार, 5 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो के जरिए की गई। आपको बता दें, यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से भारत में शुरू होगा जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी।
टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा।
ऑस्ट्रेलिया ने इस बार टीम की घोषणा के लिए एक दिलचस्प और असग तरीका अपनाया। उन्होंने एक वीडियो जारी किया जिसमें टीम के कप्तान सहित सभी खिलाड़ी संगीत की धुन पर नाचते हुए एक-एक करके खुद को प्रस्तुत कर रही हैं।
टीमों द्वारा इस तरह का मंनेरंजक तरीका अपनाना कोई नई बात नहीं है। 2023 पुरुष वनडे विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड ने भी एक दिल छू लेने वाला वीडियो जारी किया था, जिसमें खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों ने उनके नाम और जर्सी नंबर की घोषणा की थी।
World Cup squad roll in! 🎬#CricketWorldCup pic.twitter.com/OZI2XmKlPP
— Australian Women's Cricket Team 🏏 (@AusWomenCricket) September 5, 2025
ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर एक रोचक और दलचस्प वीडियो के जरिए टीम की घोषणा की। हालांकि, यह पहली बार नहीं कि किसी टीम ने टीम का ऐलान करने के लिए कुछ अलग और मनोरंजक रुख अपनाया हो। 2023 वनडे विश्व कप के न्यूजीलैंड की टीम ने पुरुषों की टीम की घोषणा करने के लिए दिल को छू जाने वाले वीडियो का इस्तेमाल किया था।
इस अवसर को यादगार बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भी पूरी कोशिश की है।