back icon

हिंदी समाचार

article_imageखबर
Last updated on 18 Jun 2025 | 08:56 AM
Google News IconFollow Us
IPL में टीमों को चूना लगाने वाले GLENN MAXWELL का MAJOR LEAGUE CRICKET में “बिग शो”

अभी तक, मैक्सवेल ने MLC 2025 में तीन पारियों में कुल 149 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। "बिग शो" के नाम से मशहूर मैक्सवेल ने टी20 प्रारूप में अपना आठवां शतक पूरा किया। ऑकलैंड में वॉशिंगटन फ्रीडम (WSF) के लिए खेलते हुए, उन्होंने लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR) के खिलाफ 49 गेंदों में नाबाद 106 रनों की तूफानी पारी खेलकर सभी को चौंका दिया।

इस पारी के दौरान, मैक्सवेल ने दो चौके और 13 शानदार छक्के जड़कर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मैक्सवेल ने 216.33 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 200 रनों के पार पहुँचाया।


उनकी इस धमाकेदार पारी के दम पर वॉशिंगटन फ्रीडम ने 113 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। अभी तक, मैक्सवेल ने MLC 2025 में तीन पारियों में कुल 149 रन बनाए हैं।

Related Article