चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद, रोहित शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वे 2027 तक वनडे क्रिकेट खेलना चाहते हैं, हालांकि उनके इस बयान से पहले अटकलें थीं कि वे वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। अब इस पर हरभजन सिंह ने अपनी राय दी है।
ईएसपीएन से बातचीत करते हुए, हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा के 2027 तक खेलने पर कुछ संदेह जताया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि रोहित शर्मा के पास अब एक ही बड़ा लक्ष्य बचा है, और वह है 50 ओवर का विश्व कप। वह इसे जीतने का सपना देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए अभी ढाई साल का वक्त बाकी है। यह बहुत दूर की बात है, और रोहित को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। अगर वह फिट रहते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं, तो वे 2027 तक खेल सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से उन पर निर्भर करेगा। यह स्थिति विराट कोहली के साथ भी है।"
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा था, "मैंने अभी अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। मैं देखना चाहता हूं कि मैं कितना अच्छा खेल रहा हूं। हालांकि, मैं अभी 2027 के बारे में नहीं सोच रहा हूं, वह बहुत दूर है।"
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। हालांकि 2023 में टीम इंडिया वनडे विश्व कप नहीं जीत पायी थी, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय फैंस के लिए यह हार आज भी ताजा हैं। इसके बाद 2024 में रोहित की कप्तानी में टीम टी20 विश्व कप जीती और अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को हराकर अपनी दूसरा आईसीसी टाइटल भी इस खिलाड़ी ने हासिल किया।
अब यह देखना होगा कि रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर किस दिशा में जाता है और 2027 तक वे अपनी फॉर्म को बनाए रखते हैं या नहीं।