एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित एशिया कप 2025 में इस साल कुल छह टीमें हिस्सा ले रही है। आपको बता दें, एशिया कप (Asia Cup) का यह 17वां संस्करण होगा। एशियाई देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के कुल 14 संस्करण वनडे प्रारूप में खेले गए हैं, लेकिन इस प्रतियोगिता को और रोमांचक बनाने के लिए इसे टी20 प्रारूप में खेला जाने लगा।
साल 2016 में एशिया कप को पहली बार टी20 प्रारूप में खेला गया था। भारत इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है। भारतीय टीम ने साल 1984 में सुनिल गावस्कर की कप्तानी में पहली बार एशिया कप का खिताब जीता था। भारत ने 16 में से 8 बार इस ट्राफी को अपने नाम किया है।
आपको बता दें, भारत एक मात्र टीम है जो लगातार तीन बार एशिया कप की ट्राफी को अपने नाम किया है।
| साल | विजेता | उप-विजेता | फॉर्मेट | मेजबान |
| 1984 | भारत | श्रीलंका | वनडे | यूएई |
| 1988 | भारत | श्रीलंका | वनडे | बांग्लादेश |
| 1990-01 | भारत | श्रीलंका | वनडे | भारत |
| 1995 | भारत | श्रीलंका | वनडे | यूएई |
| 2010 | भारत | श्रीलंका | वनडे | श्रीलंका |
| 2016 | भारत | बांग्लादेश | टी20 | बांग्लादेश |
| 2018 | भारत | बांग्लादेश | वनडे | यूएई |
| 2013 | भारत | श्रीलंका | वनडे | पाकिस्तान/श्रीलंका |