back icon

हिंदी समाचार

article_imageविशेष
Last updated on 23 Feb 2025 | 12:58 PM
Google News IconFollow Us
ICC champions trophy 2025: कछुए की चाल और रिजवान की बल्लेबाजी पर कभी संदेह नहीं करते…

रिजवान ने 59.74 की धीमी स्ट्राइक रेट से 46 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी होने के बावजूद, कप्तान मोहम्मद रिजवान व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बेहद धीमी पारी खेलने के लिए मशहूर हो गए हैं।

रिजवान ने 11 दिन पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 353 रनों के लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा किया था जिसमें नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी, लेकिन फिर उसी त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 गेंदों में 46 रन की बेहद धीमी पारी खेलने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

उस प्रदर्शन के 10 दिन से भी कम समय बाद, रिजवान ने एक और बेहद धीमी पारी खेला है। दुबई में भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले में, पाकिस्तान के कप्तान 47/2 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे जिसके बाद उन्होंने 46 रन बनाए।

हालांकि, रिजवान द्वारा बनाए गए रन 59.74 की धीमी स्ट्राइक रेट से आए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 77 गेंदों पर 46 रन बनाए। आपको बता दें, यह रिकॉर्ड के अनुसार, इस सदी में किसी पाकिस्तानी विकेटकीपर द्वारा खेली गई सबसे धीमी पारी है।

Mohammad Rizwan

इस सदी में किसी पाकिस्तानी विकेटकीपर द्वारा खेली गई सबसे धीमी पारी (न्यूनतम 75 गेंद)

मोहम्मद रिजवान - 77 गेंदों पर 46 रन (एसआर 59.74) बनाम भारत, दुबई, 2025

मोहम्मद रिजवान - 76 गेंदों पर 46 रन (एसआर 60.52) बनाम न्यूजीलैंड, कराची, 2025

मोइन खान - 78 गेंदों पर 52 रन (एसआर 66.66) बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2004

रिकॉर्ड के अनुसार, जहां डेटा उपलब्ध है, रिजवान द्वारा आज खेली गई 46 रन की पारी किसी पाकिस्तानी विकेटकीपर द्वारा खेली गई तीसरी सबसे धीमी पारी है।

वनडे इतिहास में पाकिस्तान के विकेटकीपर द्वारा सबसे धीमी पारी (न्यूनतम 75 गेंद)

मोईन खान - 77 गेंदों पर 37* रन (एसआर 48.05) बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह, 1996

आमेर मलिक - 116 गेंदों पर 69 रन (एसआर एसआर 59.48) बनाम श्रीलंका, पर्थ, 1989

मोहम्मद रिजवान - 77 गेंदों पर 46 रन (एसआर 59.74) बनाम भारत, दुबई, 2025


Related Article