हिंदी समाचार
भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला तय, 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा मैच
भारत 12 साल बाद महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है और 2 नवंबर को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन इस बार भारत में किया जा रहा है और इसकी शुरुआत 30 सितंबर से होगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, क्रिकेट प्रेमियों की नजरें 5 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी होंगी, जो कि कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत का वर्ल्ड कप शेड्यूल (Women’s ODI World Cup 2025 Full Schedule)
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु
पाकिस्तान के सभी मैच कोलंबो में:
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी राजनीतिक तनाव को देखते हुए पाकिस्तान के सभी वर्ल्ड कप मैच कोलंबो के न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। बीसीसीआई और पीसीबी के बीच बनी हाइब्रिड एग्रीमेंट के अनुसार यह फैसला लिया गया है। इसी के तहत भारत भी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान की बजाय दुबई में खेलेगा।
टूर्नामेंट फॉर्मेट:
कुल 8 टीमें भाग लेंगी।
राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में हर टीम एक-दूसरे से एक बार खेलेगी।
शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
कुल 28 लीग मैच और 3 नॉकआउट मुकाबले होंगे।
सेमीफाइनल और फाइनल: (Women’s ODI World Cup 2025 Final and Semi-Final Match Dates)
29 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल – गुवाहाटी या कोलंबो (पाकिस्तान की योग्यता पर निर्भर)
30 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल – बेंगलुरु
2 नवंबर: फाइनल मुकाबला – बेंगलुरु या कोलंबो
क्वालिफाई करने वाली टीमें:
भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने डायरेक्ट एंट्री ली है। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इस साल लाहौर में हुए क्वालिफायर के जरिए वर्ल्ड कप में जगह बनाई। वेस्टइंडीज टीम नेट रन रेट के कारण बाहर हो गई।
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का पूरा कार्यक्रम (Full schedule of ICC Women's ODI World Cup 2025)
- मंगलवार, 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु
- बुधवार, 1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर
- गुरुवार, 2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- शुक्रवार, 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, बेंगलुरु
- शनिवार, 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कोलंबो
- रविवार, 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- सोमवार, 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर
- मंगलवार, 7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी
- बुधवार, 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- गुरुवार, 9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विजाग
- शुक्रवार, 10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, विजाग
- शनिवार, 11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी
- रविवार, 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विजाग
- सोमवार, 13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, विजाग
- मंगलवार, 18 अक्टूबर 14: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो
- बुधवार, 15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- गुरुवार, 16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, विजाग
- शुक्रवार, 17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, कोलंबो
- शनिवार, 18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- रविवार, 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर
- सोमवार, 20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो
- मंगलवार, 21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- बुधवार, 22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, इंदौर
- गुरुवार, 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी
- शुक्रवार, 24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, कोलंबो
- शनिवार, 25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, इंदौर
- रविवार, 26 अक्टूबर:
- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी
- भारत बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरु
- बुधवार, 29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी/कोलंबो
- गुरुवार, 30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2, बेंगलुरु
- रविवार, 2 नवंबर: फाइनल, कोलंबो/बेंगलुरु