मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL 2025 के इस बड़े मुकाबले में एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। टीम ने केरल के 22 वर्षीय स्पिनर विग्नेश पुथुर को डेब्यू का मौका दिया है। विग्नेश के डेब्यू से भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अब तक एक भी सीनियर स्तर का T20 मैच नहीं खेला है। विग्नेश ने इस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में रोहित शर्मा की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में एंट्री मारी और उन्होंने रुतुराज गायकवाड और शिवम दूबे का विकेट भी अपने नाम किया।
कौन है विग्नेश पुथुर?
विग्नेश केरल के त्रिशूर के रहने वाले हैं। वह एक दाएं हाथ के ऑफ़-स्पिनर है। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में काफी शानदार प्रदर्शन किया, मगर इसके बावजूद उन्हें एक भी T20 मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है। विग्नेश के चयन से एक बात तो साफ है कि मुंबई इंडियंस इस युवा खिलाड़ी पर लम्बा दांव खेल रही है।
विग्नेश के सामने चुनौती
विग्नेश को अपने पहले IPL मैच में CSK जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना है। उनकी टीम उन पर कितना भरोसा जताती है, इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें गेंदबाजी के कितने अवसर मिलते है। देखना होगा की क्या वे अपने पहले मैच में अपनी काबिलियत दिखाने में सफल होते हैं।