हिंदी समाचार
CSK New Captain: एमएस धोनी बने CSK के नए कप्तान, हासिल करें पूरी जानकारी
रुतुराज गायकवाड़ की चोट के कारण एमएस धोनी CSK के नए कप्तान बने।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह एमएस धोनी एक बार फिर कप्तानी संभालेंगे। यह फैसला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच से पहले लिया गया।
स्टीफन फ्लेमिंग (CSK कोच) ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की। धोनी ने 2022 में भी रवींद्र जडेजा के चोटिल होने पर कप्तानी की थी। टीम को उनसे फिर चमत्कार की उम्मीद है। CSK ने पांच में से सिर्फ एक मैच जीता है। धोनी के फैन्स उन्हें फिर से कप्तान देखकर उत्साहित हैं।
धोनी ने आखिरी बार आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ टीम का नेतृत्व किया था, जिस मैच में सुपर किंग्स ने अपना पांचवां खिताब जीता था। धोनी ने आईपीएल 2024 से एक दिन पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद गायकवाड़ ने उनकी जगह ली थी।
हालांकि, गायकवाड़ के नेतृत्व में सुपर किंग्स प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, उन्होंने 8 मैच जीते जबकि 11 मैच हारे। गायकवाड़ के नेतृत्व में CSK आईपीएल 2024 में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।