हिंदी समाचार
IPL 2025 Playoff Tickets Booking: प्लेऑफ़ के टिकट 24 मई से होंगे जारी, यहां मिलेगी आपको पूरी जानकारी
GT, RCB, PBKS और MI आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बना चुकी है।
IPL 2025 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और अब दर्शकों के पास इन रोमांचक मुकाबलों का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका है। प्लेऑफ़ मैचों के टिकट 24 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इस दौरान फैंस क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर, क्वालिफायर 2 और 3 जून को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले का सीधा आनंद स्टेडियम में ले सकेंगे।
प्लेऑफ़ वेन्यू में हुआ बदलाव
BCCI ने हाल ही में IPL 2025 के प्लेऑफ़ मुकाबलों के स्थानों में बदलाव किया है। अब ये मुकाबले हैदराबाद और कोलकाता की जगह पंजाब (नया चंडीगढ़) और अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे।
टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी
टिकटों की बिक्री चरणबद्ध तरीके से होगी। पहले चरण में कुछ लोगों को विशेष एक्सेस मिलेगा, इसके बाद सभी के लिए सामान्य बिक्री शुरू होगी।
टिकट बिक्री का शेड्यूल:
| तारीख | मुकाबले | समय | एक्सेस टाइप | स्थान |
| 24 मई | क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर | शाम 7 बजे | विशेष एक्सेस | नया चंडीगढ़ |
| 25 मई | क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर | रात 8 बजे | सामान्य बिक्री | नया चंडीगढ़ |
| 26 मई | क्वालिफायर 2 और फाइनल | शाम 7 बजे | विशेष एक्सेस | अहमदाबाद |
| 27 मई | क्वालिफायर 2 और फाइनल | रात 8 बजे | सामान्य बिक्री | अहमदाबाद |
टिकट खरीदने के लिए उपलब्ध प्लेटफॉर्म:
[www.iplt20.com](http://www.iplt20.com)
[www.district.in](http://www.district.in)
District by Zomato ऐप
आखिरी मौका बनाएं यादगार!
अगर आप IPL के असली रोमांच को मैदान में महसूस करना चाहते हैं, तो टिकट बुक करने में देरी न करें। ये मुकाबले न सिर्फ हाई-वोल्टेज होंगे, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार भी बनेंगे।