back icon

हिंदी समाचार

article_imageखबर
Last updated on 26 Apr 2025 | 03:26 PM
Google News IconFollow Us
Chetan Sakariya कौन है? जानें KKR ने इस खिलाड़ी को IPL 2025 के लिए कितने में खरीदा

चेतन सकारिया को उमरान मलिक के चोटिल होने के कारण टीम में जगह मिली है।

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया है। चेतन को उमरान मलिक के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर खरीदा गया है। केकेआर ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। इससे पहले वे केवल नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ जुड़े थे।


चेतन सकारिया की आईपीएल में वापसी

चेतन सकारिया का नाम आईपीएल फैंस के लिए नया नहीं है। 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी स्विंग और यॉर्कर गेंदों से सबको प्रभावित किया था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी उन्होंने कुछ मुकाबले खेले। अपने आईपीएल करियर में वे अब तक 20 मुकाबलों में 20 विकेट हासिल कर चुके हैं। इतना ही नहीं, 2021 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए भी डेब्यू किया था। हालांकि, चोटों ने उनके करियर में कई बार रुकावट डाली है।


केकेआर को है चेतन से बड़ी उम्मीदें

चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद, चेतन सकारिया ने अब घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की है। सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए उन्होंने सभी प्रारूपों में अपनी उपयोगिता साबित की है। टी20 क्रिकेट में वे अब तक 65 विकेट ले चुके हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में वे आखिरी बार 2023 में टी20 मैच खेले थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स इस मुकाबले में जीत हासिल कर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। फिलहाल टीम आठ अंकों के साथ सातवें स्थान पर है और एक और हार उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को नुकसान पहुंचा सकती है। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स 10 अंकों के साथ बेहतर स्थिति में है और टॉप चार में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Related Article