हिंदी समाचार
Mitchell Starc’s Net Worth: यहां देखें मिचेल स्टार्क की नेट वर्थ, सैलरी, आईपीएल कमाई और ब्रांड एंडोर्समेंट
मिचेल स्टार्क ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अब वो टेस्ट और वनडे पर फोकस करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क न सिर्फ मैदान पर अपनी घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं, बल्कि उन्होंने क्रिकेट के जरिए करोड़ों की कमाई भी की है। गेंदबाजी में उनकी रफ्तार और सटीकता ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक बॉलर्स में शामिल किया, वहीं मैदान के बाहर उनकी आय कई बड़े स्रोतों से आती है। आइए जानते हैं स्टार्क की कुल संपत्ति, सैलरी, आईपीएल कमाई और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के बारे में।
मिचेल स्टार्क की नेट वर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक मिशेल स्टार्क की कुल संपत्ति लगभग 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹208 करोड़) है। उनकी यह कमाई क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिलने वाले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल के बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स और मशहूर ब्रांड्स से होने वाले एंडोर्समेंट डील्स से आती है।
मिचेल स्टार्क की सैलरी
स्टार्क दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। साल 2024 तक उनकी सालाना सैलरी लगभग ₹12 करोड़ रही, जो उन्हें नेशनल टीम से मिलने वाली फीस और फ्रेंचाइजी लीग्स से मिलती है। इसके अलावा उन्हें मैच फीस, बोनस और परफॉर्मेंस रिवार्ड्स से भी मोटी कमाई होती है।
मिचेल स्टार्क की आईपीएल कमाई
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने स्टार्क की कमाई में अहम योगदान दिया है। 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें ₹24.75 करोड़ में खरीदा था, जिससे वह उस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इसके अगले साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ₹11.75 करोड़ में टीम में शामिल किया।
उनकी आईपीएल सैलरी हिस्ट्री इस प्रकार रही:
2014 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) द्वारा ₹5 करोड़ में खरीदे गए
2015 – RCB ने ₹5 करोड़ में रिटेन किया
2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ₹24.75 करोड़ में खरीदा (सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी)
2025 – दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने ₹11.75 करोड़ में टीम में शामिल किया
मिचेल स्टार्क की ब्रांड एंडोर्समेंट्स
मैदान के बाहर भी स्टार्क कई नामी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने Audi, Raydel और Kookaburra जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ डील्स की हैं, जो उनकी कमाई में बड़ा इजाफा करती हैं।
कुल मिलाकर, मिशेल स्टार्क ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर न सिर्फ क्रिकेट में नाम कमाया बल्कि आर्थिक तौर पर भी खुद को बेहद मजबूत बनाया है।