back icon

हिंदी समाचार

article_imageखबर
Last updated on 25 May 2025 | 11:11 AM
Google News IconFollow Us
"अब आखिरी पड़ाव है": आईपीएल 2025 में CSK के आखिरी मुकाबले में धोनी ने अपने भविष्य को लेकर दिया बड़ा संकेत

आज धोनी की कप्तानी में CSK आईपीएल के इस सीजन का आखिरी मुकाबला खेल रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। यह मुकाबला आईपीएल में उनका आखिरी मैच हो सकता है – कम से कम उनके बयान से तो यही संकेत मिलते हैं।

टॉस के दौरान जब पूर्व कोच रवि शास्त्री ने धोनी से उनके फिटनेस और उम्र को लेकर सवाल किए, तो 43 साल के धोनी ने अपने खास अंदाज़ में जवाब देते हुए अपने भविष्य को लेकर एक बड़ा संकेत दे दिया।


"शरीर अब भी साथ दे रहा है, लेकिन..."

धोनी ने कहा, "हर साल एक नई चुनौती होती है। शरीर को अब ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत होती है। जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलता था तब इतनी परेशानी नहीं होती थी। अब आखिरी चरण चल रहा है करियर का।"

हालांकि धोनी ने साफ-साफ नहीं कहा कि ये उनका आखिरी सीज़न है, लेकिन उन्होंने यह जरूर स्वीकारा कि उनका क्रिकेट करियर अब अपने अंतिम मोड़ पर है।


टीम में किये बदलाव

टीम के बारे में बात करते हुए धोनी ने बताया कि इस मुकाबले में एक बदलाव किया गया है – दीपक हूडा को रविचंद्रन अश्विन की जगह शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी कहा, "हम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं, और इस मैच के नतीजे से हमारी स्थिति नहीं बदलेगी। इसलिए हमें अपने खेल का आनंद लेना है।"


गुजरात के लिए अहम मुकाबला

जहां चेन्नई इस मुकाबले को युवा खिलाड़ियों को मौका देने के नजरिए से देख रही है, वहीं गुजरात टाइटन्स के लिए यह मैच बेहद अहम है। 13 मैचों में 9 जीत के साथ गुजरात के पास 18 अंक हैं। अगर वे यह मुकाबला जीत जाते हैं, तो प्लेऑफ में टॉप-2 में जगह पक्की हो जाएगी।


मैच के बाद धोनी के बयान ने मचाई सनसनी

मैच के बाद जब धोनी से जब संन्यास को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "ये निर्भर करता है। मेरे पास फैसला करने के लिए चार-पांच महीने हैं। कोई जल्दबाजी नहीं है। आपको अपने शरीर को फिट रखना पड़ता है। आपको अपने बेस्ट देना होता है। अगर क्रिकेटर अपने परफॉर्मेस के कारण रिटायर होंगे तो फिर कुछ तो 22 साल की उम्र में ही रिटायर हो जाएंगे। मैं रांची जाऊंगा, बाइक चलाऊंगा। मैं नहीं कह रहा कि मैं रिटायर हो रहा हूं और न ही मैं ये कहा रहा हूं कि मैं वापस आऊंगा। मेरे पास काफी समय है। मैं इस बारे में सोचूंगा और फिर फैसला लूंगा।"


टीमें कुछ इस प्रकार हैं:

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख़ खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जेराल्ड कोएत्ज़ी, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा।

चेन्नई सुपर किंग्स: आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हूडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, अंशुल कांबोज, खलील अहमद।

धोनी के इस बयान के बाद उनके फैंस एक बार फिर भावुक हो गए हैं। क्या यह वास्तव में धोनी का आखिरी आईपीएल मैच होगा? इसका जवाब तो वक्त ही देगा, लेकिन उनके शब्दों ने क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में हलचल जरूर मचा दी है।

Related Article