नमन धीर पंजाब से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल 2024 में मुंबई इंमुंबई इंडियंस ने हमेशा ही युवा प्रतिभाओं को मौका दिया है और उन्हें निखारा है। आईपीएल में ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस मंच का इस्तेमाल कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यहां पांच ऐसे युवा खिलाड़ी दिए गए हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन किया है:
तिलक वर्मा
तिलक वर्मा ने कम समय में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके घरेलू प्रदर्शन ने मुंबई इंडियंस को प्रभावित किया, जिसके कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया। तिलक वर्मा, हैदराबाद के एक युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। वह बाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 2020 में हैदराबाद के लिए डेब्यू किया, जिससे 2021-22 के रणजी ट्रॉफी सीज़न में उनका काफी योगदान रहा।
साल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा 1.7 करोड़ में खरीदे जाने के बाद, वर्मा ने आईपीएल में अपना पहला कदम रखा था।
आईपीएल 2023 के अपने दूसरे सीज़न में, वर्मा ने 11 मैचों में 42.87 की औसत से 285 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। यह उनकी प्रतिभा और निरंतरता को दर्शाता है, जिससे वह टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं।
नेहल वढेरा
नेहल वढेरा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। उनकी प्रतिभा और विस्फोटक बल्लेबाजी मुंबई इंडियंस के लिए महत्वपूर्ण है। नेहल वढेरा पंजाब के लुधियाना के एक युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। 23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं।
वढेरा के क्रिकेट करियर में एक उल्लेखनीय पल 2022-23 रणजी ट्रॉफी में आया, जब उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ 123 गेंदों में 214 रनों की तेज पारी खेली थी। उनकी क्षमता का स्तर देखते हुए, मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2023 की नीलामी में उनके बेस प्राइस में खरीद लिया था।
नमन धीर
नमन धीर आईपीएल 2024 के सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया है। उन्होंने अपनी ऑलराउंडर क्षमता से दर्शकों का दिल जीत लिया। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज है और दाएं हाथ के ही मीडियम फास्ट बॉलर है।
उनके ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है की आने वाले आईपीएल मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए एक बेहतरीन ऑलराउंडर साबित होंगे।
विग्नेश पुथुर
विग्नेश पुथुर केरल के मलप्पुरम के रहने वाले हैं। वह एक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया और अपने प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया है, और आगे भी इनसे मुंबई इंडियंस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। विग्नेश पुथुर ने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट लेकर सुर्खियों में आ गए।
अश्विनी कुमार
अश्विनी कुमार पंजाब के रहने वाले हैं। वह एक ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हैं। वह एक लेफ्ट हैंडेड मीडियम फास्ट बॉलर है। उन्होंने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया। उन्होंने आईपीएल के अपने पहले मैच में चार विकेट लेकर टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई।