back icon

हिंदी समाचार

article_imageखबर
Last updated on 20 Apr 2025 | 04:41 AM
Google News IconFollow Us
IPL 2025 MI vs CSK: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला– संभावित प्लेइंग 11, मैच का समय, पिच रिपोर्ट व अन्य जानकारी

मुंबई इंडियंस और चेन्नई के बीच 38 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिनमें से MI 20 मुकाबलों में विजयी रही।

आईपीएल 2025 में लगातार दो मुकाबले जीतकर मुंबई इंडियंस ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। अब उनका सामना एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है, जिन्होंने पिछली भिड़ंत में मुंबई को हराया था। यह मैच 20 अप्रैल, रविवार को रात 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई की टीम हालांकि इस सीजन संघर्ष कर रही है, लेकिन लखनऊ के खिलाफ मिली जीत से उन्हें आत्मविश्वास जरूर मिला है। वहीं मुंबई अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है और जीत की लय में भी है, जिससे वह इस मुकाबले में फेवरेट मानी जा रही है।


संभावित प्लेइंग इलेवन:

मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा  

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंशुल काम्बोज, नूर अहमद, खलील अहमद, माथीशा पथिराना  

इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे


फैंटेसी विकल्प:

सुरक्षित खिलाड़ी: तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रचिन रविंद्र, नूर अहमद  

जोखिम वाले खिलाड़ी: नमन धीर, कर्ण शर्मा, जेमी ओवरटन, अंशुल काम्बोज


हेड टू हेड रिकॉर्ड:

मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड चेन्नई पर भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 38 मैचों में से मुंबई ने 20 में जीत दर्ज की है।


पिच रिपोर्ट और मौसम:

वानखेड़े की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही है, लेकिन स्पिनर्स भी कमाल कर सकते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 166 है। मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


मैच भविष्यवाणी:

मुंबई इंडियंस अपनी हालिया जीतों और घरेलू मैदान के कारण इस मुकाबले में थोड़ी मजबूत नजर आ रही है। लेकिन चेन्नई को कम आंकना भी भूल नहीं करनी चाहिए।


कहाँ देखें:

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (टीवी) और जियोहॉटस्टार (डिजिटल) पर लाइव देखा जा सकता है।


टिकट कहां से लें:

इस मैच के टिकट Book My Show पर उपलब्ध हैं।

Related Article