back icon

हिंदी समाचार

article_imageखबर
Last updated on 10 May 2025 | 03:12 AM
Google News IconFollow Us
IPL 2025 के बाद भारत की इस लीग पर भी मंडराए खतरे के बादल, रद्द होने की संभावना

फिलहाल MCA ने इस लीग को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों पर भी साफ नजर आने लगा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के एक सप्ताह के लिए स्थगित होने के बाद अब खबर है कि मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) द्वारा आयोजित की जाने वाली मुंबई प्रीमियर लीग (MPL 2025) भी स्थगित हो सकती है।

यह लीग 26 मई से 5 जून तक मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होने वाली थी। 7 मई को खिलाड़ियों की नीलामी के बाद आठ टीमों की स्क्वाड तय हो चुकी थी। इस टूर्नामेंट का यह तीसरा संस्करण है और इसमें मुंबई के कई बड़े घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सितारे खेलने वाले थे, जिनमें सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे जैसे नाम शामिल हैं।

टूर्नामेंट के स्थगित होने की स्थिति में सबसे बड़ा नुकसान उन युवा खिलाड़ियों को होगा जो इस मंच के जरिए खुद को साबित करना चाहते थे। अथर्व अंकोलेकर, आयुष म्हात्रे, मुशीर खान और सैराज पाटिल जैसे युवाओं को हाल ही में हुई नीलामी में टीमों ने प्रमुखता से चुना था।


आइकॉन खिलाड़ियों से सजी टीमें

इस बार लीग की सभी आठ टीमों ने अपने-अपने आइकॉन खिलाड़ी चुने हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं:

- सूर्यकुमार यादव – ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट  

- अजिंक्य रहाणे – बांद्रा ब्लास्टर्स  

- श्रेयस अय्यर – सोबो मुंबई फाल्कन्स  

- पृथ्वी शॉ – नॉर्थ मुंबई पैंथर्स  

- शिवम दुबे – एआरसीएस अंधेरी  

- शार्दुल ठाकुर – ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स  

- सरफराज खान – आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स  

- तुषार देशपांडे – मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स  


क्या फैसला लेगा MCA?

MCA ने अभी तक टूर्नामेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन Odishatv की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा चिंताओं और यात्रा प्रतिबंधों के कारण टूर्नामेंट को टालने का निर्णय जल्द लिया जा सकता है। IPL की तरह ही, खिलाड़ी और दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Article