back icon

हिंदी समाचार

article_imageखबर
Last updated on 30 Mar 2025 | 03:04 PM
Google News IconFollow Us
धोनी ही नहीं, इन दिग्गजों ने भी 40 पार कर खेला IPL, जानें पूरी सूची

IPL इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची।

क्रिकेट अक्सर युवाओं का खेल माना जाता है जिससे उम्रदराज खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बनाना आसान नहीं होता है। अगर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की बात करें तो क्रिकेट के इस फटाफट प्रारूप में शीर्ष फिटनेस की आवश्यकता होती है, फिर भी, कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने करियर के अंतिम पलों में भी शानदार प्रदर्शन का परचम लहराया और 40 की उम्र के बाद भी IPL जैसे प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता में खूब सुर्खियां बटोरी।

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस जैसे दिग्गज अभी भी आईपीएल में प्रभाव डाल रहे हैं, हालांकि, वे दुनिया की सबसे बड़ी T20 क्रिकेट लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नहीं हैं।

यहां आईपीएल में सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों पर एक नज़र है।

आईपीएल में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी:

  • ब्रैड हॉग - 45 वर्ष, 92 दिन 

  • प्रवीण तांबे - 44 वर्ष, 219 दिन 

  • एमएस धोनी - 43 वर्ष, 264 दिन 

  • मुथैया मुरलीधरन - 42 वर्ष, 35 दिन 

  • इमरान ताहिर - 42 वर्ष, 29 दिन

ब्रैड हॉग: ब्रैड हॉग IPL इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 45 वर्ष और 92 दिन की उम्र में सन्यास ली। उन्होंने IPL 2016 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अपना आखिरी मैच खेला था।


प्रवीण तांबे: प्रवीण तांबे ने 2013 में 41 वर्ष और 212 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया, जो अभी भी आईपीएल इतिहास में सबसे उम्रदराज डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं।

Pravin Tambe


एमएस धोनी: महेंद्र सिंह धोनी IPL में सबसे उम्रदराज सक्रिय खिलाड़ी हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के IPL 2025 टीम का हिस्सा है।



मुथैया मुरलीधरन: श्रीलंका के महान मुथैया मुरलीधरन ने सात आईपीएल सीज़न खेले।

इमरान ताहिर: इमरान ताहिर ने आठ सीज़न में 59 आईपीएल मैच खेले और 2018 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खिताब जीते।

Imran Tahir


Related Article