भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बहुत जल्द ही मैदान पर दिखाई देने वाले हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आपको बता दें, आईपीएल 2025 में किसी टीम ने पृथ्वी पर भरोसा नहीं जताया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग से बाहर बैठना पड़ा। हालांकि, उनके फैंस निराश न हों क्योंकि वह बहुत जल्द ही एक रोमांचक टी20 लीग में गेंदबाजों को पसीने छुड़ाते हुए दिखाई देंगे।
गौरतलब है कि, 26 मई से शुरू होने वाली टी20 मुंबई लीग 2025 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें, सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल 2025 को भी लगभग 10 दिनों तक स्थगित कर दिया गया था, लेकिन खबर में अब सुधार हुआ है, आईपीएल एक बार फिर से 17 मई से शुरू होगा। ऐसे में दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में खेल रहे खिलाड़ियों को ही टी20 मुंबई लीग 2025 में भी खेलना था। चूंकि, आईपीएल का फाइनल 3 जून को होगा, और मुंबई टी20 लीग के लिए चुने गए ज्यादातर आइकन प्लेयर आईपीएल में खेल रहे होंगे, इसलिए इस राज्य स्तरीय टी20 प्रतियोगिता को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
टी20 मुंबई लीग 2025 में पृथ्वी शॉ नॉर्दर्न मुंबई पैंथर्स के कप्तान और आइकन प्लेयर चुने गए थे। जैसे ही इस लीग की शुरुआत होगी, दाएं हाथ के पृथ्वी शॉ एक्शन में दिखाई देंगे।
आइकन खिलाड़ी: पृथ्वी शॉ
तनुष करुणाकर कोटियन (₹10 लाख), मोहित अवस्थी (₹10.50 लाख), खिज्र दाफेदार (₹5.50 लाख), दिव्यांश सक्सेना (₹5.25 लाख), अभिज्ञान कुंडू (₹5 लाख), आयुष वर्तक (₹6.25 लाख), सौरभ सिंह (₹3 लाख), हर्षल जाधव (₹5 लाख), प्रिंस देवांग बडियानी (₹4 लाख), अलीम शेखलाल शेख (₹2 लाख), गौरव जठार (₹3.40 लाख), मुजम्मिल कादरी (₹2 लाख), प्रतीक मिश्रा (₹6 लाख), राहुल सावंत (₹3.60 लाख), प्रवेश पाल (₹2 लाख), स्वप्निल साल्वी (₹2 लाख), दर्श मुरकुटे (₹2 लाख)