back icon

हिंदी समाचार

article_imageखबर
Last updated on 07 May 2025 | 04:09 PM
Google News IconFollow Us
Rohit Sharma Net Worth: तंगहाली में बीता बचपन, अब करोड़ों में है कमाई, जानें कितनी संपत्ति के मालिक है टेस्ट से संन्यास लेनेवाले 'हिटमैन'

एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा की कुल संपत्ति लगभग ₹218 करोड़ है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ और कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 38 वर्षीय रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने लिखा, "सभी को नमस्कार। मैं यह बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। देश के लिए सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए गर्व की बात रही है। वर्षों से मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करता रहूंगा।"


रोहित शर्मा का टेस्ट करियर (Rohit Sharma Retirement)

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 116 पारियों में 4301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 2022 में विराट कोहली के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली और 24 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया। इनमें से भारत को 12 में जीत और 9 में हार मिली। उनकी कप्तानी में टीम 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक पहुँची, हालांकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।


रोहित शर्मा की कुल संपत्ति और कमाई (Rohit Sharma Net Worth)

Sportskeeda की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा की कुल संपत्ति लगभग ₹218 करोड़ है। यह कमाई उन्होंने मैच फीस, BCCI कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से अर्जित की है। वह बीसीसीआई की A+ श्रेणी में आते हैं, जिससे उन्हें सालाना ₹7 करोड़ का वेतन मिलता है। इसके अलावा, वह प्रति टेस्ट ₹15 लाख, वनडे के ₹6 लाख और टी20 के ₹3 लाख फीस पाते हैं।


ब्रांड एंडोर्समेंट्स में भी टॉप पर

रोहित शर्मा Adidas, CEAT, Rasna, Swiggy, Ixigo, Max Life Insurance, Oral-B India, Hublot, New Era, VIP Aristocrat, और IIFL Finance जैसे कई बड़े ब्रांड्स से जुड़े हुए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक वह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब ₹5 करोड़ तक चार्ज करते हैं।


रोहित शर्मा की संपत्तियाँ और कार कलेक्शन

- मुंबई के वर्ली इलाके में उनका एक शानदार अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब ₹30 करोड़ बताई जाती है।

- उनके पास लग्ज़री कारों का बेहतरीन कलेक्शन है:

  - Lamborghini Urus – ₹4.18 करोड़  

  - Mercedes-Benz S-Class 350d – ₹1.5 करोड़  

  - Mercedes GLS 400 D – ₹1.5 करोड़  

  - BMW M5 – ₹1.79 करोड़  

  - Range Rover HSE LWB – ₹2.80 करोड़  


वनडे में रोहित का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 273 मैचों में 11,168 रन बनाए हैं, जिसमें 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 है, जो किसी भी बल्लेबाज़ का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। वह तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज़ हैं। वह भारत के चौथे और दुनिया के 10वें सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Related Article