हिंदी समाचार
सबसे तेज T20I शतक: जानें टिम डेविड का नंबर कहां आता है
डेविड की नाबाद 102 रन की पारी (6 चौके, 11 छक्के) टी20ई में संयुक्त-नौवां सबसे तेज शतक है और पूर्ण सदस्य देशों के बीच संयुक्त-दूसरा सबसे तेज शतक है।
ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) ने पांच मैचों की T20 सीरीज के तीसरे मैच में शुक्रवार को 37 गेंदों में शतक जड़कर वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। आपको बता दें, यह किसी ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज T20 शतक है।
बासेटेरे में 29 वर्षीय डेविड ने सिर्फ 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिससे उन्होंने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ जोश इंग्लिस के 43 गेंदों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया डेविड की नाबाद 102 रन की पारी (6 चौके, 11 छक्के) T20I में संयुक्त-नौवां सबसे तेज शतक है और पूर्ण सदस्य देशों के बीच संयुक्त-दूसरा सबसे तेज शतक है।
उन्होंने सबसे तेज ऑस्ट्रेलियाई अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ा। उन्होंने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो मार्कस स्टोइनिस और ट्रैविस हेड के पिछले 17 गेंदों के रिकॉर्ड से बेहतर है।
सबसे तेज T20I शतक: जानें कहां आता है टिम डेविड (Tim David) का नंबर
साहिल चौहान - 27 गेंद - एस्टोनिया बनाम साइप्रस, 2024
मुहम्मद फहद - 29 गेंद - तुर्की बनाम बुल्गारिया, 2025
जान निकोल लॉफ्टी-ईटन - 33 गेंद - नामीबिया बनाम नेपाल, 2024
सिकंदर रजा - 33 गेंद - जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, 2024
कुशल मल्ला - 34 गेंद - नेपाल बनाम मंगोलिया, 2023
डेविड मिलर - 35 गेंद - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, 2017
रोहित शर्मा - 35 गेंद - भारत बनाम श्रीलंका, 2017
सुदेश विक्रमसेकरा - 35 गेंद - चेक गणराज्य बनाम तुर्की, 2019
अभिषेक शर्मा - 37 गेंद - भारत बनाम इंग्लैंड, 2025
शेख रसिक - 37 गेंद - हंगरी बनाम माल्टा, 2025
प्रियां पुष्पराजन - 37 गेंद - माल्टा बनाम एस्टोनिया, 2025
टिम डेविड - 37 गेंद - ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, 2025