back icon

हिंदी समाचार

article_imageखबर
Last updated on 23 Jul 2025 | 10:47 AM
Google News IconFollow Us
Anshul Kamboj: रणजी ट्राफी की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची, भारत के लिए डेब्यू कर रहे खिलाड़ी का नाम शामिल

अंशुल कंबोज रणजी ट्राफी की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

आज से शुरू हो रहे इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में, भारतीय टीम का लक्ष्य सीरीज को 2-2 से बराबर करना है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस महत्वपूर्ण मेच में हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को डेब्यू करने का मौका दिया। उन्होंने चोटिल आकाश दीप की जगह ली है। 

कंबोज ने का नाम हाल ही में सुर्खियों में आया जब उन्होंने रणजी ट्राफी के इतिहास में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बनकर इतिहास रचा। कंबोज ने 2024-25 के रणजी ट्राफी सत्र में केरल के खिलाफ यह शानदार प्रदर्शन किया, 39 सालों यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले गेंदबाज बने। 

कंबोज ने केरल के खिलाफ 49/10 का आंकड़ा हासिल किया, जो इस रिकॉर्ड को हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर है। कंबोज से पहले साल 1957 प्रेमांगसु चटर्जी ने 20/10 असम के खिलाफ ही रणजी ट्राफी में यह आंकड़ा हासिल किया था। 

मैनचेस्टर में टेस्ट कैप हासिल करने वाले गेंदबाज अंशुल कंबोज ने आईपीएल 2025 में शानदार गेंदबाजी का मुजहिरा पेश किया था जिसके बाद विश्व स्तर पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई। कंबोज में भारतीय टीम के लिए भविष्य में एक शानदार खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है।


रणजी ट्राफी की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज


  • 10/20 - प्रेमांगसु चटर्जी (बंगाल) बनाम असम (1957)
  • 10/49 - अंशुल कंबोज (हरियाणा) बनाम केरल (2024)
  • 10/78 - प्रदीप सुंदरम (राजस्थान) बनाम विदर्भ (1985)

Related Article