back icon

हिंदी समाचार

article_imageखबर
Last updated on 07 Apr 2025 | 12:36 PM
Google News IconFollow Us
इंग्लैंड ने जोस बटलर की जगह हैरी ब्रूक को बनाया अपना नया कप्तान

इंग्लैंड टीम ने वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम के लिए नए कप्तान का ऐलान किया है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने हाल ही में हैरी ब्रूक को इंग्लैंड की वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। 2022 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले ब्रूक को शुरू से ही भविष्य में कप्तान बनने की संभावना के रूप में देखा जा रहा था। वह इंग्लैंड के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जो सभी प्रारूपों में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।


हैरी ब्रूक की कप्तानी की शुरुआत


पिछले साल, ECB ने उन्हें जोस बटलर का डिप्टी नियुक्त किया था, और बटलर की अनुपस्थिति में ब्रूक ने इंग्लैंड की कप्तानी संभाली थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई 5 मैचों की सीरीज में उन्होंने नेतृत्व किया। जब बटलर ने 2025 के चैम्पियंस ट्रॉफी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सफेद गेंद क्रिकेट में कप्तानी से इस्तीफा दिया, तब यह उम्मीद जताई जा रही थी कि ब्रूक को इंग्लैंड का नया कप्तान नियुक्त किया जाएगा, जो कि सही साबित हुआ।


ब्रूक ने अब तक इंग्लैंड के लिए 70 सफेद गेंदों के मैच खेले हैं और 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में उनकी अहम भूमिका रही थी। तब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में वह खिताब जीतने में सफल रही थी। 


बेन स्टोक्स के नाम पर भी हुआ विचार 


हालांकि, इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का नाम भी कप्तान के लिए चर्चा में था। लेकिन उनकी फिटनेस समस्या और 2023 नवंबर के बाद से सफेद गेंद क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए न खेलने के कारण उन्हें अंततः कप्तान नहीं बनाया गया।


ब्रूक ने कप्तान बनने पर कहा, "यह मेरे लिए एक सम्मान की बात है कि मुझे इंग्लैंड का सफेद गेंद कप्तान बनाया गया। बचपन में जब मैं बर्ले में क्रिकेट खेलता था, तो मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन इंग्लैंड टीम का कप्तान बनूंगा। अब जब मुझे यह मौका मिला है, तो यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं अपनी फैमिली और कोचों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया।"


आईपीएल में ब्रूक पर लगा था बैन


हैरी ब्रूक वह खिलाड़ी है जिन पर आईपीएल में दो साल का बैन है। 2025 की आईपीएल मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा था, लेकिन बाद में उन्होंने नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया। बीसीसीआई के नए नियमों के मुताबिक, जो खिलाड़ी नीलामी में शामिल होने के बाद सीजन की शुरुआत से पहले अपना नाम वापस लेता है, उस पर दो साल का बैन लगता है। इस कारण ब्रूक इस सीजन और अगले सीजन में आईपीएल में भाग नहीं ले सकेंगे।


ब्रूक के कप्तान बनने के बाद इंग्लैंड के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है, और वे इस नए अध्याय की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Article