एशिया कप (Asia Cup 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम सुपर-4 स्टेज के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी। भारतीय टीम पहले ही अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है।
गुरुवार, 25 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच के बाद एशिया कप 2025 का दूसरा फाइनलिस्ट भी तय हो जाएगा।
भारत ने टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी मैच जीते हैं और टीम इंडिया शुक्रवार, 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ अपने जीत का अभियान जारी रखना चाहेगी। दूसरी ओर, श्रीलंका को सुपर-4 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वह इस रोमांचक प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी है।
आइए जानते हैं कि IND vs SL मैच कहां खेला जाएगा और भारत में आप इस रोमांचक मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर - 4 का आखिरी मैच कब खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर - 4 का आखिरी मैच शुक्रवार, 26 सितंबर को खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर - 4 का आखिरी मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर - 4 का आखिरी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर - 4 का आखिरी मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर - 4 का आखिरी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरु होगा। वहीं, टॉस आधा घंटा पहले 7:30 बजे होगा।
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर - 4 के आखिरी मैच को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर - 4 के आखिरी मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर - 4 के आखिरी मैच को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर -4 के आखिरी मैच को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। मैच का लाइव स्कोर आप Cricket.Com के एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।